राजस्व निरीक्षक की सड़क दुघर्टना में मौत

शाहगंज, सोनभद्र। रावर्टसगंज थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में राजस्व निरीक्षक अनिल मौर्य की मौत हो गई। यह हादसा लगभग बुधवार रात करीब 11 बजे परासी गांव के पास हुआ। कार की टक्कर एक ट्रक से हो गई थी।अनिल मौर्य अपने साढ़ू के घर से रावर्टसगंज स्थित अपने घर लौट रहे थे। कार में उनके साढ़ू भी साथ थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आगे की सीट पर बैठे अनिल मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही विभाग के अन्य कर्मचारी और लेखपाल उनके रावर्टसगंज स्थित आवास पर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। पुलिस इस दुर्घटना की जांच कर रही है।

Translate »