मोहन गुप्ता
गुरमा-सोनभद्र। कभी नक्सल प्रभावित रहे गांव कनछ-कन्हौरा में बंदूकें गूंजा करती थी लेकिन समय के साथ केन्द्र व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विकास की धारा बहाकर भटके ग्रामीणों को मुख्य धारा से जोड़कर नया आम स्थापित किया जिससे अब क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन देखने को मिल रहे हैं। चोपन थाना क्षेत्र के कनछ में नवयुवकों ने रामलीला का आयोजन किया। इसमें धनुष यज्ञ और भगवान श्रीराम-सीता विवाह का मंचन हुआ। मंचन में शिवधनुष टूटते ही ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। आदिवासी और बच्चों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया।


रामलीला के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए कनछ के ग्राम प्रधान राजेश गौड़ ने पुलिस से सुरक्षा मांगी है। उन्होंने कहा कि इससे कार्यक्रम में शामिल ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा पक्की हो सकेगी। रामलीला समिति के आयोजन में बृज किशोर, नरेंद्र गुप्ता, अमृत विश्वास, विवेक गुप्ता, अखिलेश, शिवनाथ, अयोध्या, संजय मद्धेशिया, अविनाश और पवन पुरी जैसे सदस्य शामिल रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal