डीजल भरने के लिए मची अफरा-तफरी, चालक चोटील
गुरमा-सोनभद्र(मोहन गुप्ता)। चोपन थाना क्षेत्र की मारकुंडी घाटी में गुरुवार सुबह डीजल लदा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद टैंकर से डीजल सड़क पर बहने लगा इसे देखते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई छोटे-बड़े वाहन चालकों के साथ आसपास के लोग डीजल भरने के लिए मौके पर पहुंच गए और बाल्टी व डिब्बों में डीजल भरते नजर


आए। बताया गया कि टैंकर में करीब 24 हजार लीटर डीजल लदा था। हादसे के बाद डीजल सड़क पर फैलने से स्थिति काफी संवेदनशील हो गई। इस दौरान मारकुंडी घाटी में कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही और यातायात भी बाधित रहा। टैंकर चालक पवन कुमार पुत्र संजय यादव, निवासी यमुनानगर, थाना नजीरगंज, जनपद गया (बिहार) ने बताया कि वह मुगलसराय से डीजल लोड कर उड़ीसा जा रहा था। मारकुंडी घाटी में अचानक ब्रेक फेल होने के कारण टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं।घटना की सूचना मिलते ही गुरमा चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही डीजल भर रहे लोग वहां से भाग खड़े हुए। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड को भी मौके पर बुलाया। पुलिस और दमकल कर्मियों ने मौके की स्थिति को नियंत्रित किया।हादसे के बाद सड़क पर फैले डीजल के कारण आग लगने का खतरा बना रहा। पुलिस ने यातायात को सामान्य कराने के साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal