नगर पालिका अध्यक्ष ने किया कवियों को सम्मानित
सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)। राबर्ट्सगंज स्थित स्वामी विवेकानन्द प्रेक्षागृह में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पावन पर्व पर आयोजित काव्य संध्या में कवियों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं सुना कर साहित्य की सरिता में डुबकी लगा कर आनंदित होने के लिए सुधी श्रोताओं को मजबूर कर दिया। काव्य संध्या का शुभारंभ नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने माॅ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया तो ईश्वर बैरागी ने मां की वंदना करके काव्य संध्या को गतिमान कर दिया । इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद और अधिशासी अधिकारी विजय यादव ने कवियों को माला पहना और अंगवस्त्र ओढाकर स्वागत और सम्मान किया किया। नगर पालिका अध्यक्ष ने कवियों का सम्मान करते हुए कहा कि

काव्य पाठ के माध्यम से हमें अनेकों प्रकार की सीख मिलती है, जिसे हम अपने जीवन में उताकर भविष्य के लिए संजोए रखने का कार्य करते हैं । वही नगर के जाने माने शायर व कवियों ने राष्ट्रीयता से ओत-प्रोत अपनी कविताएं प्रस्तुत किए। इस दौरान कभी दिल को छू जातीं, कभी सुनहरा एहसास करातीं, कभी तन्जो-मिजाह / कटाक्ष भरी होंती और हालाते वक्त का एहसास करातीं, कभी आत्म मंथन के लिए मजबूर करतीं , तो कभी ठहाके लगानें को विवश कर दे रही थी।

मधुरिमा साहित्य गोष्ठी के निर्देशक एवं वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर की अध्यक्षता एवं गीतकार जगदीश पंथी के सफल संचालकतत्व में पंडित पारसनाथ मिश्र, डॉ ओम प्रकाश त्रिपाठी, सुप्रसिद्ध गीतकार डॉ रचना तिवारी, ईश्वर बैरागी, जगदीश पंथी, अब्दुल हई, अमरनाथ अजेय, दिवाकर द्विवेदी मेघ विजयगढ़ी,सोन साहित्य संगम के संयोजक राकेश शरण मिश्र, उपनिदेशक सुशील कुमार राही, क्रांतिकारी कवि प्रद्युम्न कुमार त्रिपाठी, प्रभात सिंह चंदेल, दिलीप सिंह दीपक, चंद्रकांत शर्मा, अरुण तिवारी, धर्मेश चौहान, कौशल्या कुमारी, दयानंद दयालु, जैराम सोनी, अशोक तिवारी, नजर मोहम्मद नजर, दीपक केसरवानी, कमल नयन तिवारी, विकास वर्मा आदि कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से लोगों को देर रात तक बैठने और कविता का आनंद उठाने के लिए मजबूर कर दिया।इस मौक पर अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला पूर्ति कार्यालय के एआरओ रिपूसूदन आर्या, एबीएसए घोरावल अशोक कुमार सिंह सहित भारी संख्या में कविता प्रेमी उपस्थित रहें।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal