घोरावल-सोनभद्र(रमेश कुशवाहा)। ओबराडीह साधन सहकारी समिति लि. के संचालक सदस्य उम्मीदवारी हेतु 21 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। ओबराडीह साधन समिति में कुल 9 वार्ड के किसान शामिल है हर वार्ड से किसानों ने अपनी

अपनी दावेदारी पेश की जिसमें वार्ड 1 ओबराडीह से तीन पर्चा, वार्ड 2 कुशीनिस्प् से 3 पर्चा, वार्ड 3 पनौली से एक पर्चा राजकुमार गुप्ता को निर्विरोध, वार्ड 4 माहुआंव पांडे से चार पर्चा, वार्ड 5 मुसरधारा से तीन पर्चा, वार्ड 6 रेनुआ से एक पर्चा गंगा सिंह निर्विरोध, वार्ड 7 सदारी से दो पर्चा, वार्ड 8 सिद्धि से

दो पर्चा, वार्ड 9 सोहदवल से दो पर्चा दाखिल किया गया जिसकी जांच दिनांक 15 व 16 मार्च 2023 को किया जाएगा तथा उम्मीदवारों को 16 मार्च को पर्चा वापसी का मौका दिया जाएगा तत्पश्चात 18 मार्च 2023 को समिति के किसानों द्वारा मतदान कर प्रबंध समिति संचालक सदस्यों का चयन किया जाएगा। 19 मार्च 2023 को विजेता उम्मीदवारों द्वारा ओबराडीह साधन समिति के अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal