ग्रामीणों से रूबरू होने के पश्चात कम्बल का किया वितरण।
गुरमा-सोनभद्र(मोहन गुप्ता)। सदर विकास खण्ड सलखन न्यायपंचायत क्षेत्र के अन्तर्गत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़

चिरहुली ग्राम पंचायत प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में पहुंचने पर ग्रामीण महिला पुरुषों ने जमकर स्वागत किया। जन चौपाल के माध्यम से समाज कल्याण राज्य मंत्री एवं ओबरा विधानसभा के विधायक ने ग्रामीण महिला पुरुषों से एक दुसरे से रुबरु होते हुए उनकी समस्याओं की ली जानकारी। सभी

जनसमस्याओं का हल कराये जाने का दिया आश्वासन। इसके पश्चात जरुरत मंदो को कम्बल का किया वितरण। जरुरत मंद गरीब निरिह महिला पुरुष कम्बल मिलने पर उनके चेहरे खुशी खिल उठे। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से अनिल कुमार प्रधान व मण्डल उपाध्यक्ष, संदीप देव पाण्डेय, संजय केशरी मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा, राजेश अग्रहरि,अमर नाथ सिंह, सत्यदेव पाण्डेय, इत्यादि लोग उपस्थित थे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal