धर्म डेक्स। जानिये पंडित वीर विक्रम नारायण पांडेय जी से होमाहुति विशेष……

होमाहुति विशेष
१  अग्नि के “मुख” में आहुति देने से सर्व कार्य सिद्धि होते है।
२ अग्नि के “कर्ण प्रदेश” में – व्याधि होती है।
३ अग्नि के “नेत्र” में – अन्धापन आ सकता है।
४ अग्नि के “नासिका” में – मानसिक कष्ट होंगे।
५ अग्नि के “मस्तक” में आहुति देने से – धन का क्षय होता है।
अग्निदेव जानकारी
१  जिस भाग में काष्ठ हो – कर्ण
२  कम जलने वाला भाग – नेत्र
३  धुआं वाला भाग – नासिका
४  अंगारों वाला भाग- मस्तक व
५  अग्नि शिखा वाला भाग – अग्नि का मुख (जिह्वा)कहलाता है।
हवन आहुति फल
१  मधु के होम से – उपद्रव नष्ट
२  घी-सम्पत्ति प्राप्ति
३  दही-आरोग्य प्राप्ति
४  दूध-गांव प्राप्ति
५  अंगूर-इष्ट सिद्धि
६  लाजा(खील)-राज्य प्राप्ति
७  कमल-धन प्राप्ति
८  अनार-राजा वश
९  बिजौरा-क्षत्रिय वश
१०  नारंगी-वैश्य वश
११  पेठा-शूद्र वश
१२  केला-मंत्री वश
१३  चम्पा व गुलाब-विश्व वश
१४  नारियल-सम्पत्ति प्राप्ति
१५  गुग्गुल-दु:ख नष्ट
१६  गुड़-मनोरथ सिद्धि
१७  तिल-अभीष्ट सिद्धि
१८  क्षीर-धन धान्य प्राप्ति
१९  आम-जीव वश
२०  बेल फल-अतुल लक्ष्मी प्राप्ति
२१  ईख-सुख प्राप्ति
२२  कपूर-कवित्व प्राप्ति
२३  राई नमक-दु:ख नाश
२४  घी,तिल,चावल-शांति प्राप्ति
२५  केशर,कुमकुम,कपूर-रूप प्राप्ति।
२६  मालती फूल-वागीशता की प्राप्ति होती है।
 SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
				 
						
					 
						
					 
						
					 
						
					 
						
					