धर्म डेक्स। जानिये पंडित वीर विक्रम नारायण पांडेय जी से ज्योतिष विद्या में हस्तरेखा

ज्योतिष विद्या में हस्तरेखा का बहुत बड़ा महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि हस्तरेखा की सहायता से इंसान अपने भविष्य का पता लगा सकता है। हस्तरेखा का ज्ञान हाथ के आकार और हथेली की लकीरों से समझा जाता है। हस्तरेखा की मुख्य लकीरें जीवन रेखा, ह्रदय रेखा और मस्तिष्क रेखा होती है। इन तीन मुख्य रेखाओं की सहायता से लोगों के जीवन से जुड़ी कई बातें जान सकते है, जिसके बारे में आज हम विस्तार से बताएंगे।
1.जीवन रेखा- जीवन रेखा हाथ की तर्जनी रेखा से होते हुए अंगूठे के बीच देखी जाती है। अगर ये रेखा लम्बी होती है तो इसका मतलब ये होता है कि व्यक्ति का स्वास्थ्य जीवन भर बेहतर रहेगा आयु भी लम्बी होगी। लेकिन अगर ये रेखा छोटी होती है तो इसका मतलब ये है कि व्यक्ति को स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानियां रहेंगी। इस रेखा का गहरा और हल्का होना भी जीवन में महत्व देता है। यह रेखा किसी व्यक्ति के हाथ में गहरी हो, तो व्यक्ति का जीवन आसान होता है और अगर यह रेखा हल्की हो, तो व्यक्ति के जीवन में बहुत कम रोमांच होता है। कभी देखा जाता है कि लोगों के हाथ में जीवन की दो रेखा होती है उनके लिए ये सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होते है।
- ह्रदय रेखा- ह्रदय रेखा भी तर्जनी से छोटी उंगली के बीच होती है। अगर किसी व्यक्ति की ह्रदय रेखा लम्बी होती है, तो वो मनुष्य खुले हृदय का होता है। यह रेखा बहुत अधिक लम्बी हो तो यह रेखा हथेली के दोनों किनारों तक पहुँच जाती है, ऐसे में व्यक्ति अपने जीवन साथी पर निर्भर करने वाला होता है। अगर यह रेखा छोटी हुई, तो व्यक्ति अपने आपसे प्यार करने वाला होता है और अपने पर ध्यान देने वाला होता है।
- मस्तिष्क रेखा- ये रेखा तर्जनी और अंगूठे के बीच से होकर छोटी उंगली की तरफ जाती है। मस्तिष्क रेखा को सर रेखा भी कहते हैं, सर की रेखा में देखा जाता है कि अगर ये रेखा लम्बी आगे की तरफ जाती है, तो व्यक्ति अच्छी स्मरण शक्ति वाला होता है और एक काम को करने के लिए हजार बार सोचता है। साथ ही ये रेखा लम्बी होने से व्यक्ति बहुत सफल और सहासी होता है और ऐसे लोग आमतौर पर स्वार्थी भी होते हैं, अगर ये रेखा लम्बी के साथ सीधी भी होती है, तो व्यक्ति अपने ही सवालों में उलझे रहने वाला होता है।
ज्योतिष में लिखा है कि हस्त रेखाएं व्यक्ति का भाग्य बताता है लेकिन साथ ही यह भी लिखा है कि मनुष्य के कर्मों के अनुसार उसके हाथ की रेखाएं बनती बिगड़ती हैं।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal