—अनिल बेदाग—

मुंबई : वरुण धवन ने इस बार अपने जन्मदिन के अवसर पर फिल्म इंडस्ट्री के डेली वैजेज वर्कर्स की मदद करने का फैसला किया है। वरुण धवन पहले भी कोरोना वायरस की जंग में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री फंड में भी पैसे दिए हैं। वरुण धवन ने ट्वीट कर बताया कि वरुण धवन ने जन्मदिन के अवसर पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एमप्लॉइज को सहयोग दिया है। वहीं, एफडब्ल्यूआईसीई के बिहाफ पर अशोक पंडित ने वरुण धवन का शुक्रिया अदा किया है। अशोक पंडित ने भी ट्वीट कर वरुण धवन को धन्यवाद कहा है। अशोक पंडित ने लिखा है- ‘एफडब्ल्यूआईसीई एंटरटेनमेंट डेली वेजेज वर्कर्स के लिए डोनेशन देने के लिए वरुण धवन का शुक्रिया। करीब 5 लाख सिने वर्कर्स उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हैं।’
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal