Wednesday , September 16 2026

जुआ खेलने के आरोप में जेल में बन्द भाजपा जिला महामंत्री से मिलने पहुचे प्रदेश उपाध्यक्ष

सोनभद्र।भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य ने सोनभद्र जिला कारागार जाकर भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र के जिला महामंत्री राम सुन्दर निषाद से मुलाकात कर उनकी बातों को सुनने के बाद कार्यकर्ताओं को आश्वासन देते हुए कहां की जनपद सोनभद्र की स्थानीय पुलिस ने दुर्भावना के तहत सोची समझी रणनीति बनाकर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री को फर्जी मुकदमे में गिरफ्तार कर संगठन को बदनाम करने प्रयास किया।

चुकी हमारे महामंत्री ने वहां के गरीबों, शोषितो, पिछड़ों तथा आदिवासियों की हक की लड़ाई लड़ते रहते हैं। साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा कराए जा रहे अनैतिक कार्यों का लगातार विरोध करते रहे, इसलिए उनको फर्जी ढंग से गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया गया। पूरा संगठन जिला महामंत्री राम सुन्दर निषाद के साथ खड़ा है, और पुलिस प्रशासन के इस कृत की घोर निंदा करता है, एवं पुलिस प्रशासन के विरुद्ध संगठन में उचित फोरम पर शिकायत दर्ज कराएगा।

दरअसल 27 अक्टूबर की रात को भाजपा के एक बड़े नेता की शिकायत पर हुई छपेमारी के बाद भाजपा के जिला महामंत्री समेत 12 लोगो को जुआ खेलने के आरोप में 70 हजार रुपये नगद व 11 बाइक व एक फोर व्हीलर के साथ गिरफ्तार किया गया था।तभी से जनपद में भाजपा दो गुटों में बटी नजर आ रही है,एक गुट जेल भेजवाने का काम किया तो दूसरा गट छुड़वाने के लिए परेशान है।

जेल में मिलने वालों में उनके साथ मे भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, नगवा ब्लाक प्रमुख प्रशांत सिंह,श्रवण जी, युवा मोर्चा महामंत्री विनय श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, जिला कार्यसमिति सदस्य अरविंद पाण्डेय आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Translate »