Wednesday , September 16 2026

इलेक्ट्रिक फाल्ट के चलते घंटो रुकी मालगाड़ी , आवागमन बाधित

समर जायसवाल दुद्धी-

दुद्धी – कोतवाली क्षेत्र के रामनगर स्थित गेट नं 63 पर लगभग घण्टे भर मालगाड़ी रुक गई जिससे आवागमन बाधित हो गई । स्कूली बच्चे सहित आमजन मालगाड़ी के नीचे व मालगाड़ी बोगी जॉइंट पर चढ़कर गेट के एक तरफ से दूसरे तरफ जाने लगे । वही दो पहिया व चार पहिया वाहन रुके रहे और कुछ वाहन अन्य रास्तों से लम्बी दूरी तय कर दूसरे रास्ते से गेट के एक तरफ से दूसरे तरफ जाने लगे।

स्टेशन मास्टर अरुण पांडेय ने बताया कि इलेक्ट्रिक फाल्ट के चलते मालगाड़ी गेट नं 63 पर लगभग 1 घंटा रुकी रही । फाल्ट को दूर कर मालगाड़ी को रवाना किया गया ।

Translate »