
मनोरंजन डेस्क।फिल्म भारत के बाद अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर सलमान खान अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। इन दिनों सलमान अपनी दबंग-3 की खास तैयारियों में जुटे हुए हैं। बता दें कि इस फिल्म में एक आइटम सॉन्ग रखा गया है। इस सुपरहिट सॉन्ग में सलमान खान के साथ सुपर स्टार प्रभु देवा भी ताल से ताल मिलाते हुए नजर आयेंगें।
बताते चलें कि, प्रभु देवा की एंट्री से मुन्ना बदनाम हुआ गाना अब चर्चा में आ गया है और गाने के हिट होने की संभवनाएं भी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। खबर हैं कि इस गाने को खुद प्रभु देवा कोरियोग्राफ करेंगे और इस गाने में वो शानदार स्टेप्स के साथ नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि मुंबई के एक स्टूडियो में शूट किया गया है। प्रभु देवा के आने से इस गाने का इंतजार लोग और भी बेसब्री से करने लगे हैं। माना जा रहा है कि सलमान और वरीना हुसैन पर फिल्माया गया है।
इस फिल्म को अरबाज खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं दबंग सीरीज की इस फिल्म का फैंस को इंतजार है। फिल्म में सलमान खान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा और कन्नड़ एक्टर सुदीप अहम रोल में दिखेंगे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal