बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह, हर दिन ताबड़तौड़ कमाई कर रही हैं

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह, हर दिन ताबड़तौड़ कमाई कर रही हैं। सिनेमाघरों में इस फिल्म का धमाल रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी देखने को मिल रही है। बता दें कि शाहिद कपूर की यह फिल्म आलोचनाओं के बाद भी सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर कबीर सिंह कमाई के मामले में इस साल की सबसे हैरान करने वाली फिल्म बन चुकी है।
जानकारी के लिए बता दें कि उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अब तक कबीर सिंह की कमाई ने तमाम ट्रेड पंडितों को हैरान किया है। दरअसल, अब तक कबीर सिंह ने जिस तरह से कमाई की है, उसकी उम्मीद नहीं थी, तीसरे हफ्ते में पहुंचने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर रोजाना कबीर सिंह की कमाई कमजोर पड़ने का नाम नहीं ले रही है। अब तक कबीर सिंह ने कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। तीसरे वीकेंड में भी कबीर सिंह का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शानदार है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक़ कबीर सिंह ने अपने तीसरे वीकेंड में ही ब्लॉक बस्टर फिल्मों, सलमान खान की किक और शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है।

Translate »