शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारियों ने महिला ग्राम प्रधानों के साथ किया बैठक

शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारियों प्रियंका रंजन आईएएस,कविता मीना आईएएस,कमलेश्वरी चंद्र आई पी एस ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जनपद से सभी महिला प्रधान के साथ बैठक किया। बैठक में नोडल अधिकारी ने सभी से गांव में हो रहे विकास कार्य और दायित्व के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी ली।

प्रियंका रंजन ने कहा कि इतने कम समय मे सभी महिला प्रधान के उपस्थिती के लिए धन्यवाद दिया।उन्होंने महिला प्रधान से उनके द्वारा किये गए अच्छे कार्य को सभी से अनुभव साझा करने के लिए कहा इस पर ग्राम प्रधान अतरवा, आइलकर, कुसुमहा प्रधान ने ओडीएफ और कार्य के बारे में अनुभव साझा किए। बैठक में सभी नोडल अधिकारियों ने कहा कि आप लोग चुने हुए जन प्रतिनिधि है आप आत्म निर्भर बने और जो सक्रिय महिला ग्राम प्रधान है वह अपने ग्राम पंचायत को विकसित करें।

ग्राम पंचायत के संचालन महिला ग्राम प्रधान स्वम करे महिला ग्राम प्रधान महिला ग्राम प्रधान अपने ग्राम पंचायतों में लड़कियों के शिक्षा पर विशेष ध्यान दें शिक्षा में लड़के और लड़कियों का भेद ना करें बैठकों में महिला ग्राम प्रधान स्वयं प्रतिनिधित्व करें एवं ग्राम पंचायतों के विकास की जो योजनाएं बनती हैं उसमें अपनी भागीदारी निभाएं सभी ग्राम प्रधान को कन्या सुमंगला योजना के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया एवं नोडल अधिकारी प्रियंका रंजन ने सभी को सुझाव दिया

कि सभी महिला ग्राम प्रधान व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से आपस में जुड़े जिससे गांव में क्या विकास किया जा रहा है एवं महिला प्रधान किस रूप से उस में अपनी भागीदारी निभा सकती हैं यह जान जाएंगी और वह अपनी भागीदारी निभाएंगे महिला ग्राम प्रधानों को दायित्व का बोध कराते हुए उन्होंने कहा कि आपको संविधान में 33% आरक्षण का जो अवसर मिला है उसका भरपूर लाभ उठाते हुए अपनी उपयोगिता सिद्ध कर ग्राम पंचायतों में विकास हेतु और सकरी भागीदारी निभाएं सभी की समस्याएं सुनते हुए जिला पंचायत अधिकारी आरके भारती को निर्देशित किए की ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाकर योजनाओं के बारे में बताया जाए एवं महिला ग्राम प्रधान को जीपीडीपी के बारे में तत्काल प्रेजेंटेशन के माध्यम से समझाया जाए इस पर तत्काल सभी ग्राम प्रधान को इसके बारे में बताया गया बैठक में डीपीसी किरन सिंह,जिला पंचायत अधिकारी आरके भारती जिला विकास अधिकारी रामबाबू त्रिपाठी अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह उपस्थित रहे

Translate »