सोनभद्र। सलैयाडीह गांव में रविवार को करमा पूजन और आदिवासी मूल निवासी एकता समागम कार्यक्रम हुआ। इसमें सोनांचल संघर्ष वाहिनी (सोसंवा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल यादव एडवोकेट ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सोसंवा सोनभद्र की चारों विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।


यादव ने कहा कि सोनांचल के आदिवासियों, दलितों और मूल निवासियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां के लोग बदहाली का जीवन जी रहे हैं और सरकार उनकी उपेक्षा कर रही है।
उन्होंने बताया कि सोनांचल की हजारों एकड़ जल, जंगल और जमीन उद्योगपतियों को सस्ते दामों पर दे दी गई है। सोसंवा इसे लेकर आंदोलन करेगी।
सभा में चंद्र देव चेरो, शंकर गोंड, बलवंत यादव, अन्नू खान, दशमी चेरो, रामदुलार गोंड, दशमी गोंड, रजवंती चेरो, सिताबी गोंड, सलमान और विकास मिश्रा जैसे लोग मौजूद थे। जनसभा का संचालन पडरछ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमरेश यादव ने किया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal