मोहन गुप्ता
गुरमा-सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन स्थित बैरहवा टोले में रविवार सुबह एक करीब 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। महिला का शव उसके घर के भीतर मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।


जानकारी के मुताबिक मलोरमा देवी पत्नी श्यामसुंदर अपने घर में मृत अवस्था में मिलीं। उनका पुत्र सुनील जब घर पहुंचा तो मां को मृत देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल घटना की जानकारी चोपन पुलिस को दी।
सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए परिजनों और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई।
महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। परिजनों की ओर से भी मौत को लेकर संदेह व्यक्त किया गया है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal