भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र के लोकसभा संचालन समिति की बैठक सम्पन्न

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र के लोकसभा संचालन समिति की बैठक भाजपा जिला कार्यालय रावर्ट्सगंज सम्पन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रिय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव मौजूद रहें, बैठक का शुभारम्भ मुख्य अतिथि क्षेत्रिय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा व लोकसभा प्रभारी गंगा सागर दूबे ने प0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया बैठक में लोकसभा चुनाव जीतने का मंत्र कायकर्ताओं को दिया ।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा व संचालन लोकसभा संयोजक गोविन्द यादव ने किया।

image

बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्रिय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा की हम सब कार्यकर्ता 2019 के चुनाव के मुड में है हम सब कार्यकर्ता अपनी ताकत पहचान ले केन्द्र सरकार की 5 वर्षो में अपनी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से देश के हर एक परिवार के हर एक सदस्य को लाभान्वित करने का प्रयास किया हमारी लड़ाई बूथ पर है हमे बूथ पर लड़ना चाहिए मोदी के कार्यो पर वोट मिलना है हमारे कार्यकर्ता बूथ पर कर विजय दिलाते है लोकसभा रावर्ट्सगंज कि सीट हमारा सहयोगी दल अपना दल (एस) चुनाव लड़ रहा है इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी

image

और बढ़ गयी है हमारी पार्टी के कार्यकर्ता पूरी ताकत से अपना दल (एस) के जिताने में अहम भूमिका निभायें।  5 वर्षो कार्यकाल में जो पूरे विश्व में हिन्दुत्व और भारत का मान बढ़ा है वो मोदी की ही कुशल नेतृत्व की वजह से है। आज पूरे विश्व में भारत माता की जय व वन्दे मातरम् का जय गूँज रहा है सर्जिकल स्ट्राइक करके दुश्मनों को भी जता दिया है की अब भारत झुकने वाला नही है  जो जिस भाषा बोलेगा हम उसी भाषा में जवाब देगें अबकी बार 74 प्लस का नारा है उसे कार्यकर्ता अपनी मेहनत लगन से पूर्ण करके अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह के उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव में 74 प्लस के नारे को साकार करते हुए मोदी जी के हाथों को मजबुत करने का काम करेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र, लोकसभा प्रभारी गंगा सागर दूबे, संयोजक गोविन्द यादव, अपना दल (एस) के अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह पटेल, विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य, सदर विधायक भूपेश चौबे, संजीव गौड़, छानवे विधायक राहुल प्रकाश कोल, चेयरमैन ओबरा प्राणमती देवी, जिला उपाध्यक्ष उदय नाथ मौर्या, इं0 रमेश पटेल, कमलेश चौबे अनिल सिंह गौतम, कुसुम शर्मा, जिला मिडिया प्रभारी अनुप तिवारी, जिला महामंत्री अजीत चौबे, रामसुन्दर निषाद, बिपिन बिहारी गुप्ता, जिलामंत्री आशुतोष चतुर्वेदी, राजनारायण तिवारी, माला चौबे, कृष्ण मुरारी गुप्ता, राकेश पाण्डेय, राजन जायसवाल मुकेश मिश्रा, उमाशंकर सिंह पटेल, रविन्द्र केशरी, दयाशंकर पाण्डेय, दिनेश अग्रहरी, प्रशान्त सिंह, ललित नारायण सिंह कात्यायन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Translate »