प्रियंका 42 सीटों के 15-15 वर्कर्स से 1-1 घंटे चर्चा करेंगी

[ad_1]


लखनऊ.कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में रोड शो करके अपनी राजनीतिक पारी का आगाज किया है। महासचिव और पूर्वी यूपी प्रभारी बनने के बाद प्रियंका का यह पहला दौरा भी है। वह यहां 3 दिन रहकर 2019 के आम चुनावों की तैयारी के लिए करीब 42 लोकसभा सीटों पर पार्टी की ताकत का आकलन करेंगी। 12, 13 और 14 फरवरी को प्रियंका साढ़े नौ बजे सुबह से लेकर रात के साढ़े ग्यारह बजे तक पार्टी कार्यालय में अलग-अलग लोकसभा सीटों के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। प्रत्येक सीट पर एक-एक घंटे चर्चा करेंगी।

  1. प्रियंका से मिलने वालों में जिला अध्यक्ष और स्थानीय नेता शामिल होंगे। एक सीट से करीब 15 कार्यकर्ताओं का चयन किया गया है। प्रियंका गांधी की निजी टीम में 4 लोग हैं, वो इस मुलाकात के नोट्स तैयार करेंगे। प्रियंका जब ये सब कर रही होंगी, उसी वक्त ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पश्चिमी यूपी की 38 सीटों के लिए रणनीति बना रहे होंगे। इसके बाद दोनों दिल्ली में अपने-अपने नोट्स के साथ राहुल गांधी से चर्चा करेंगी, जिसमें 80 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों पर अंतिम फैसला होगा।

  2. रोड-शो में इंदिरा की वानर सेना की तर्ज पर प्रियंका सेना के सदस्य थे। ये 500 कार्यकर्ता पिंक टी-शर्ट पहने दिखे। सांसद सुष्मिता देव ने भी तस्वीरें शेयर की हैं।

  3. लखनऊ के आसपास अवध क्षेत्र में 15 लोकसभा सीटें आती हैं। इनमें से 7 सीटें 2009 आम चुनाव में कांग्रेस के पास थीं। ऐसे में इस शो के जरिए प्रियंका ने उन 15 सीटों को कवर करने की कोशिश भी की है। यूपी में प्रियंका जोरदार इंट्री से नए समीकरण बनते दिख रहे हैं। इसके तहत अब 25-25 के फॉर्मूले की चर्चा शुरू हो गई है। बसपा, सपा, कांग्रेस 25-25 सीटों पर चुनाव लड़ सकती हैं।

  4. प्रियंका के लिए लखनऊ को पोस्टरों से पाट दिया। एक पोस्टर में तो प्रियंका को मां दुर्गा के रूप में दिखाया। एक में लिखा ‘मां दुर्गा का रूप बहन प्रियंका जी’।

  5. प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पर उन्हें सियासी पारी के लिए शुभकामनाएं दीं। वाड्रा ने लिखा- यूपी में नए सफर और लोगों की सेवा करने के लिए मेरी शुभकामनाएं। आप मेरी बेस्ट फ्रेंड, परफेक्ट वाइफ और बच्चों की बेस्ट मदर हैं। इस वक्त बदले की राजनीति का माहौल है, पर मैं जानता हूं लोगों की सेवा करना उनका कर्तव्य है और अब उन्हें देश की जनता को सौंपते हैं। कृपया आप उन्हें सुरक्षित रखिएगा।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      बहन जरा संभल कर… राहुल ने रोड शो में ऊपर बिजली के तार देखे तो प्रियंका को झुका दिया।


      उत्तर प्रदेश में सरकार बदल गई पर बिजली के तार नहीं बदले : रोड-शो के दौरान राहुल-प्रियंका की बस लखनऊ में बिजली के तारों में उलझ गई। इसके बाद दोनों बस से उतरकर कार से आगे बढ़े।


      2 साल पहले: तस्वीर 31 जनवरी 2017 की है। तब राहुल, अखिलेश यादव के साथ विधानसभा चुनाव से पहले लखनऊ में रोड शो किया था।

      [ad_2]
      Source link

Translate »