इरफान चौथे स्थान पर रहे, 2020 ओलिंपिक कोटा हासिल करने वाले पहले भारतीय एथलीट

[ad_1]


नई दिल्ली. केटी इरफान ने रविवार को जापान के नोमी में एशियन रेस वॉकिंग चैम्पियनशिप में 20 किमी पैदल चाल में चौथा स्थान हासिल किया और 2020 टोक्यो ओलिंपिक का कोटा हासिल किया। इरफान टोक्यो ओलिंपिक कोटा हासिल करने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं।

  1. राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी 29 साल के इरफान ने 1 घंटे 20 मिनट 57 सेकंड का समय निकाला। ओलिंपिक कोटा हासिल करने के लिए एक घंटे 21 मिनट की समय सीमा तय की गई है।

  2. इरफान ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए भी क्वालिफाई किया। यह प्रतियोगिता इस साल दोहा में 27 सितंबर से 6 अक्टूबर तक खेली जाएगी। इस स्पर्धा के लिए क्वालिफाई करने का समय 1 घंटे 22 मिनट 30 सेकंड था।

  3. इरफान के अलावा अब तक अन्य कोई भारतीय एथलीट ओलिंपिक कोटा हासिल नहीं कर पाया है। इरफान का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1 घंटे 20 मिनट 21 सेकंड है, जो उन्होंने 2012 ओलिंपिक के दौरान किया था।

  4. पैदल चाल के लिए ओलिंपिक कोटा हासिल करने की अवधि इस साल 1 जनवरी से से 31 मई 2020 तक रहेगी। एथलेटिक्स की अन्य स्पर्धाओं के पात्रता टूर्नामेंट इस साल 1 मई से अगले साल 29 जून 2020 तक चलेंगे।

  5. आईएएफ वर्ल्ड चैम्पियनशिप के लिए भारत के देविंदर और गणपति पहले ही क्वालिफाई कर चुके हैं। देविंदर ने एक घंटे 21 मिनट 22 सेकंड और गणपति ने एक घंटे 22 मिनट 12 सेकंड का समय निकालकर क्वालिफाई किया था।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      Asian Race Walking Championship: Irfan finished 4th, qualified Tokyo Olympics & IAAF World Championship


      Asian Race Walking Championship: Irfan finished 4th, qualified Tokyo Olympics & IAAF World Championship

      [ad_2]
      Source link

Translate »