गोलीबारी के बाद बांग्लादेश का न्यूजीलैंड दौरा रद्द, खिलाड़ियों ने कहा- ऐसा मंजर पहले कभी नहीं देखा

[ad_1]


क्राइस्टचर्च. न्यूजीलैंड में अल-नूर और एक अन्य मस्जिद में गोलीबारी की घटना के बाद बांग्लादेश क्रिकेट टीम का न्यूजीलैंड दौरा रद्द हो गया है। खिलाड़ियों का कहना है कि उन्होंने ऐसा भयावह मंजर पहले कभी नहीं देखा। गोलीबारी की घटना में अब तक 27 लोगों के मारे जाने की खबर है। हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी सुरक्षित हैं।

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच 16 मार्च से क्राइस्टचर्च में तीन मैच की सीरीज का आखिरी टेस्ट खेला जाना था। बांग्लादेश का न्यूजीलैंड दौरा 10 फरवरी से 20 मार्च तक चलना था।

https://platform.twitter.com/widgets.js

टीम को होटल में ही रुकने को कहा गया

ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक, टीम शुक्रवार की नमाज के लिए बस से मस्जिद के की ओर जा रही थी। उनकी बस मस्जिद के करीब पहुंची ही थी, तभी यह घटना हुई। अब टीम वापस अपने होटल लौट आई है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रवक्ता जलाल यूनुस ने एएफपी को बताया, ‘टीम के ज्यादातर सदस्य दोपहर की नमाज पढ़ने के लिए बस से मस्जिद जा रहे थे। वे अंदर जाने ही वाले थे कि तभी यह घटना हुई। हालांकि, वे सभी सुरक्षित हैं, लेकिन वे गहरे सदमे में हैं। हमने टीम से होटल के अंदर ही ठहरने को कहा है।’

हमारे लिए प्रार्थना करें : तमीम इकबाल

बांग्लादेश के क्रिकेटर तमीम इकबाल ने ट्वीट किया, ‘हमलावरों से पूरी टीम सुरक्षित है। यह एक भयावहअनुभव रहा। हमारे लिए प्रार्थना करें।’

टीम मैनेजर दोनों बोर्डों के संपर्क में

टीम के मैनेजर खलील मसूद दोनों क्रिकेट बोर्डों के संपर्क में हैं। ज्यादातर कोचिंग स्टाफ भी टीम होटल में है। हालांकि, टीम के हेड कोच स्टीव रोड्स मैदान पर थे। लिटन दास और नईम हसन भी होटल लौट चुके हैं।

https://platform.twitter.com/widgets.js

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


तमीम इकबाल भी मस्जिद जा रहे थे।


Christchurch: After firing incident Bangladesh Cricket Team’s New Zealand tour canceled

[ad_2]
Source link

Translate »