उ0प्र0 शासन द्वारा राज्य के विभिन्न बोर्ड, आयोग, निगम आदि संस्थाओं में विभिन्न महानुभाव नामित किये गये

शासन ने 9 मार्च, 2019 को उ0प्र0 पशुधन विकास परिषद, उ0प्र0 पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम, उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा सेवा
चयन बोर्ड, उ0प्र0 उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग, हिन्दुस्तानी अकादमी, उ0प्र0 राज्य एकीकरण परिषद में विभिन्न पदाधिकारी नामित किये
उ0प्र0 प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग, उ0प्र0 राज्य युवा कल्याण परिषद, उ0प्र0 आवास एवं विकास परिषद, उ0प्र0 बीज विकास निगम, लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान, उ0प्र0 होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड, फिल्म विकास परिषद, पूर्वांचल विकास बोर्ड, उ0प्र0 मत्स्य विकास निगम, उ0प्र0 लघु उद्योग निगम तथा उ0प्र0 गौ-सेवा आयोग में भी विभिन्न पदाधिकारी नामित
लखनऊ: 10 मार्च, 2019
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा राज्य के विभिन्न बोर्ड, आयोग, निगम आदि संस्थाओं में विभिन्न महानुभावों को नामित किया गया है। 9 मार्च, 2019 को नामित किये गये इन महानुभावों का विवरण देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद में श्री सुदामा राजभर (गाजीपुर) एवं श्री अजय प्रताप सिंह (कानपुर) को सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम लि0 में श्री महेश प्रजापति (प्रयागराज) एवं श्री ओम प्रकाश कटियार (फर्रूखाबाद) को सदस्य के तौर पर नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, प्रयागराज में डाॅ0 किशन वीर सिंह शाक्य (कासगंज) तथा से0नि0 शिक्षा निदेशक डाॅ0 अवध नरेश शर्मा को सदस्य नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग, प्रयागराज में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के डाॅ0 आर0एन0 त्रिपाठी सदस्य नामित किये गये हैं।
हिन्दुस्तानी अकादमी, प्रयागराज की सामान्य परिषद के सदस्य के तौर पर श्री एम0पी0 सिंह (सुल्तानपुर), श्रीमती शैलतन्या श्रीवास्तव (प्रयागराज), डाॅ0 दीप सौरभ (बिजनौर), डाॅ0 वकुल रस्तोगी (मेरठ), श्री नागरदास मिश्रा (बस्ती), डाॅ0 हृदय नारायण अवस्थी (औरैया), डाॅ0 रामजी मिश्र (प्रयागराज), श्री राजबहादुर सिंह (आगरा), श्री अनिरुद्ध गोयल (मेरठ), श्रीमती किरन श्रीवास्तव (लखनऊ) को नामित किया गया है। अकादमी की कार्यसमिति के सदस्य के रूप में श्री विजय त्रिपाठी (लखनऊ) एवं डाॅ0 आभा द्विवेदी (कानपुर) नामित किये गये हैं।
प्रवक्ता के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य एकीकरण परिषद के सदस्य के रूप में श्री रमाकान्त पटेल (मिर्जापुर), श्री सुनील अर्कवंशी (हरदोई) तथा श्रीमती राधिका पटेल (सुल्तानपुर) को नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में श्री जयेन्द्र प्रताप सिंह राठौर (शाहजहांपुर) को अंशकालिक अध्यक्ष तथा श्री राजेन्द्र प्रसाद पाल (प्रतापगढ़) एवं श्री भिखारी प्रजापति (गोरखपुर) को सदस्य के तौर पर नामित किया गया हे।
प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सफाई कर्मचारी आयोग में श्री सुरेन्द्र नाथ वाल्मीकि (शाहजहांपुर) को अध्यक्ष, श्री मुन्ना सिंह धानुक (लखनऊ) एवं श्री लाल बाबू बाल्मीकि (कुशीनगर) को उपाध्यक्ष तथा श्री कमल वाल्मीकि (आगरा), श्री मनोज वाल्मीकि (हापुड़), श्रीमती छाया देवी (प्रयागराज), श्री श्यामलाल वाल्मीकि (लखनऊ) को सदस्य नामित किया गया है।
उत्तर प्रदेश राज्य युवा कल्याण परिषद में डाॅ0 विभ्राट चन्द्र कौशिक (कुशीनगर) को उपाध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है। इसी प्रकार, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद में श्री राम लखन पटेल (प्रयागराज) तथा श्री अश्विनी त्रिपाठी (गोरखपुर) को भी उपाध्यक्ष नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम में श्री राणा अजीत प्रताप सिंह (सुल्तानपुर) को अध्यक्ष तथा श्री राजेश्वर सिंह (कुशीनगर) को उपाध्यक्ष के तौर पर नामित किया गया है। लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान में श्री नवाब सिंह नागर (गौतमबुद्धनगर) को अध्यक्ष एवं श्री नीरज शाही (देवरिया) को उपाध्यक्ष नामित किया गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड में डाॅ0 बी0एन0 सिंह (लखनऊ) को अध्यक्ष तथा डाॅ0 रमाशंकर मिश्रा (अम्बेडकर नगर), डाॅ0 राजेन्द्र सिंह (मेरठ), डाॅ0 पार्थ सारथी शर्मा (आगरा), डाॅ0 जे0एन0 रघुवंशी (वाराणसी), डाॅ0 शिव प्रसाद त्रिपाठी (फतेहपुर) तथा डाॅ0 श्याम नारायण (आजमगढ़) को सदस्य नामित किया गया है। फिल्म विकास परिषद में श्री राजू श्रीवास्तव (कानपुर) को अध्यक्ष तथा श्री तरुण राठी (अमरोहा) को सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
पूर्वांचल विकास बोर्ड में श्री नरेन्द्र सिंह (आजमगढ़) एवं श्री दया शंकर मिश्र ‘दयालु’ (वाराणसी) को उपाध्यक्ष तथा श्री जय प्रकाश निषाद (गोरखपुर), श्री विजय शंकर यादव (गोरखपुर), श्री परदेशी रविदास (महराजगंज), श्री अरविन्द बौद्ध (पटेल) (बस्ती), श्री जितेन्द्र पाण्डेय (गाजीपुर), श्री विजय विक्रम सिंह (अमेठी), श्री राजकुमार शाही (देवरिया), श्री ओम प्रकाश गोयल (सोनभद्र), श्री अमरपाल मौर्य (प्रतापगढ़), श्री के0पी0 श्रीवास्तव (प्रयागराज) एवं श्री अशोक चैधरी (प्रयागराज) को सदस्य के तौर पर नामित किया गया है।
उत्तर प्रदेश मत्स्य विकास निगम में श्री रमाकान्त निषाद (गोरखपुर) को अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लि0, कानपुर में श्री अरविन्द राजभर (बलिया) को अध्यक्ष तथा श्री राकेश गर्ग (आगरा) को उपाध्यक्ष के तौर पर नामित किया गया है।
उत्तर प्रदेश गौ-सेवा आयोग में प्रो0 श्याम नन्दन (फिरोजाबाद) को अध्यक्ष तथा श्री जसवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह (कुशीनगर) को उपाध्यक्ष नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (उपकार) में कैप्टन विकास गुप्त (गौतमबुद्ध नगर) को अध्यक्ष के तौर पर नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था में सुश्री रेखा वर्मा (वाराणसी) को अध्यक्ष नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश स्टेट एग्रो इण्डस्ट्रियल कारपोरेशन में श्री जगदीश मिश्रा उर्फ बाल्टी बाबा को अध्यक्ष नामित किया गया है।
Translate »