LIVE/ लोकसभा चुनाव 2019 के लिए तारीखों का ऐलान कुछ ही घंटे बाद, 7 चरणों में हो सकता लोकतंत्र का महाकुंभ संपन्न, आज ही से लागू होगी आदर्श आचार संहिता

[ad_1]


नई दिल्ली. देश की सियासत और लोकतंत्र के लिहाज से आज रविवार 10 मार्च का दिन बेहद अहम साबित होने जा रहा है। चुनाव आयोग आज लोकसभा और इसके साथ होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। वोटिंग सात से नौ चरणों के बीच हो सकती है। पिछली बार करीब डेढ़ महीने में नौ चरणों में मतदान हुए थे। लोकसभा चुनाव के साथ आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल भी जारी हो सकता है। इस बार 20 साल बाद ऐसा हुआ, जब मार्च के शुरुआती आठ दिनों में लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ। 2004, 2009 और 2014 में 29 फरवरी से 5 मार्च के बीच चुनाव की तारीखें घोषित हो गई थीं। वहीं, 1999 के लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम 4 मई को घोषित हुआ था। इस चुनाव में एक तरफ भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाला एनडीए है तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी का मुकाबला करने के लिए महागठबंधन बन रहा है। हालांकि, इसकी रूपरेखा स्पष्ट तौर पर अब तक तो सामने नहीं आ पाई है। Dainikbhaskar.com आपको इस बेहद अहम खबर पर लाइव अपडेट्स (live updates on lok sabha election 2019) दे रहा है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


loksabha election 2019, election commission of india, loksabha chunav kab hai, general election 2019, लोकसभा चुनाव 2019, आम चुनाव 2019, नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, भाजपा, कांग्रेस,

[ad_2]
Source link

Translate »