पुलवामा हमले के बाद पहली बार आया पाकिस्तान सेना का बयान, कहा- भारत ने लगाए झूठे आरोप, बताया, क्यों लगा जवाब देने में वक्त

[ad_1]


नेशनल डेस्क, नई दिल्ली. पुलवामा हमले के सात दिन बाद पाकिस्तान सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हमले पर सफाई दी। पाक सेना ने कहा कि भारत ने बिना सबूत पाकिस्तान पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हमें जवाब देने में इसलिए देरी हुई क्योंकि हम अपने ऊपर लगाए गए इल्जामों की जांच कर रहे थे। हैरत की बात है कि इससे पहले पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने पुलवामा हमले के लिए उल्टा भारत को हीखरी-खोटी सुनाई थी। उन्होंने कहा था कि भारत, पाकिस्तान पर झूठा आरोप लगा रहा है और उनके मुल्क पर जंग करने का दबाव बना रहा है। बता देंइस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को अलग-थलग करने के लिए कई कड़े कदम उठाए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीओके में 40 गांव खाली कराए गए और 127 गांवों में अलर्ट जारी किया गया है।

पाक आर्मी के प्रवक्ताने क्या कहा?

– पाक आर्मी के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा, "जैसा कि होता है कि भारत में किसी वाकये के फौरन बाद फौरी तौर पर पाक पर आरोप लगा दिया जाता है। हमने इस बार जवाब देने के लिए थोड़ा वक्त लिया। क्योंकि जो आरोप लगाए गए थे हमने उनकी जांच की। 1947 में पाकिस्तान आजाद हुआ। इस हकीकत को भारत कभी कबूल नहीं पाया। 1965 में हमारे बीच पहली बार युद्ध हुआ। 1971 में मुक्तिवाहनी के जरिए साजिश से हमें हटाया गया। 1999 में वो कारगिल ले आए। "

-गफूर ने कहा, "भारत आज तक यह कबूल नहीं कर पाया कि पाकिस्तान आजाद हो चुका है। 1947 से कश्मीरियों पर जुल्म हो रहे हैं। भारत हमारे देश में दहशतगर्दी कर रहा है। हमारी पूर्वी सरहद पर भारत बार-बार आक्रामकता दिखाता है। 2008 में हम जब दहशतगर्दी के खिलाफ जंग लड़ रहे थे, तब एक बार फिर भारत सरहद पर अपनी फौज को ले आया। भारत की दहशतगर्दी का सबूत कुलभूषण यादव के रूप में मौजूद है। पाकिस्तान हमेशा अमन की बात करता रहा है। एलओसी पर सीजफायर भी हमने कायम रखा है। 2001 पर भारतीय संसद पर हमला हुआ, उस समय भी भारत में चुनाव होने थे।"

-पाक आर्मी के मुताबिक, "फरवरी-मार्च में पाकिस्तान में आठ जरूरी इवेंट्स हैं। सऊदी क्राउन प्रिंस का दौरा था। संयुक्त राष्ट्र में आतंकवाद पर चर्चा होनी थी। अफगानिस्तान में शांति वार्ता हो रही थी। कुलभूषण जाधव के मुद्दे पर अहम सुनवाई होनी थी। करतारपुर कॉरिडोर पर बात होनी थी और पाकिस्तान सुपरलीग चल रही थी। वहीं, भारत में चुनाव का माहौल चल रहा है। पाकिस्तान को कूटनीतिक तौर पर अलग-थलग करने की कोशिश हो रही है, लेकिन दूसरे देशों के प्रमुख हमारे यहां आ रहे हैं। नियंत्रण रेखा पर भारत की कई स्तरीय सुरक्षा है। फिर ये कैसे हुआ कि भारत में कोई एलओसी क्रॉस करके घुसा। आप अपने सुरक्षा बलों से पूछें कि कैसे घुसपैठ हो रही है?"

पुलवामा हमले के बाद पाक सेना के झूठ :

1- भारत ने बिना सबूत पाकिस्तान पर आरोप लगाए।
2- पुलवामा हमले से पाकिस्तान को कोई फायदा नहीं।
3- भारत पर पाकिस्तान में आतंकवाद फैलाने का आरोप
4- भारत में कई सुरक्षा के बाद हुआ हमला
5- पुलवामा हमले में पाकिस्तान का हाथ नहीं।
6- पाकिस्तान ने पुलवामा हमले की जांच की है।
7- चुनाव के वक्त ही आतंकी घटनाएं होती हैं।

8- जांच के कारण जवाब देने में देरी हुई।

9- 1947 से कश्मीरियों पर जुल्म हो रहा है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Pakistan Army Press Conference Live News Update After Pulwama Attack in India

[ad_2]
Source link

Translate »