मनमोहन सिंह अमृतसर सीट से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव, राहुल के सामने रखा जाएगा प्रस्ताव

[ad_1]


चंडीगढ़.पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह अमृतसर सीट से कांग्रेस के लिए लोकसभा चुनाव में खड़े हो सकते हैं।पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी इसका प्रस्ताव पार्टी अध्यक्षराहुल गांधी के सामने रखेगी। पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल, राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा, विधायक कुलजीत सिंह नागरा ने यह प्रस्तावमुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ के सामने रखा था। दोनों इस सिलसिले में राहुल से मुलाकात करेंगे।

मनमोहन सिंह केचुनाव लड़ने से बढ़ेगापंजाब का मान

पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि विधायकों और पार्टी की तरफ से यह बार-बार मांग आर ही है कि डॉ. मनमोहन सिंह को अमृतसर से चुनाव लड़वाया जाए। वह पूरी दुनिया के लिए मिसाल हैं। पार्टी प्रधान राहुल गांधी को यह संदेश जल्द देंगे। अगर डॉ. मनमोहन सिंह चुनाव लड़ते हैं तो यह पंजाब का मान होगा।डॉ. मनमोहन सिंह मूल रूप से होशियारपुर के हैं, लेकिन बाद में उनका परिवार अमृतसर में बस गया था। उनके भाइयों का कारोबार अमृतसर में ही है। वेअकसर अमृतसर जातेरहते हैं।

दोबारा राजनीति में सक्रिय हुए हैं मनमोहन सिंह,पार्टी में तालमेल भी बढ़ेगा

साल 2014 के लोकसभाचुनाव के बाद सेमनमोहन सिंह राजनीति में सक्रिय नहीं थे।हालांकि,अब वे दोबारा राजनीतिक सभाओं में नजर आते हैं। मनमोहन सिंह ने 10 साल गठबंधन में हीसरकार चलाईहै। ऐसे में माना जा रहा है कि उनके चुनाव लड़ने से कांग्रेस का महागठबंधन की पार्टियों से तालमेल बेहतर हो सकता है।

अमृतसर में कांग्रेस के पास मजबूत उम्मीदवार नहीं

कैप्टन अमरिंदर सिंह के सीट छोड़ने के बादगुरमीत सिंह औजला अमृतसरसे चुनाव जीते।लोकसभाचुनाव के लिए नवजोत कौर सिद्धू ने चंडीगढ़ से टिकट पर दावा किया है। ऐसे में कांग्रेस के पास अमृतसर सेमजबूत दावेदार नहीं है। अमृतसर सीटकांग्रेस और अकाली-भाजपा के लिए हमेशा नाक का सवाल रही है। ऐसे में कांग्रेस यहां हर हाल में जीत दर्ज करना चाहती है।

भाजपा से हरदीप सिंह पुरी की चर्चा

इस सीट से भाजपा के पास भी कोई बड़ा चेहरा नहीं है। अरुण जेटली को भी यहां हार मिली थी। खबरों के मुताबिक, पार्टी यहां से केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को उतारने परविचार कर रही है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह

[ad_2]
Source link

Translate »