Bhojpuri Song / होली से पहले खेसारी लाल यादव का एक और भोजपुरी गाना हुआ वायरल, देखें वीडियो

[ad_1]


नई दिल्ली. खेसारी लाल यादव का एक और नया भोजपुरी गाना इन दिनों खूब धूम मचा रहा है।.होली से पहले जारी हुआ ये भोजपुरी सॉन्ग काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने के बोल हैं "भले ही दारू बंद हुआ है फिर भी रिस्क उठाएंगे, ब्लैक में दारू लाएंगे भले छपरा में पकड़ाएंगे" खास बात ये है कि फिलहाल इस भोजपुरी सॉन्ग का वीडियो रिलीज़ नहीं हुआ है केवल ऑडियो फॉर्म में ही गाना यू ट्यूब पर अपलोड हुआ है, लेकिन इसके बावजूद इस गाने ने खूब धूम मचा रखी है। आलम ये है कि एक हफ्ते के भीतर इस भोजपुरी सॉन्ग को 70 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को आवाज़ दी है खुद खेसारी लाल यादव ने तो बोल लिखे हैं आज़ाद सिंह ने। जबकि इस गाने का म्यूज़िक आशीष वर्मा का है। वही इससे कुछ दिन पहले ही खेसारी लाल का होली पर ही एक और गाना रिलीज़ हुआ था जो भी दर्शकों को खूब पसंद आया है और इन दिनों खूब छाया हुआ है।

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=DU5GUi4jroM]

आपको बता दें कि ये गाना खेसारी लाल यादव के ‘ठीक है’ गाने से ही प्रेरित है लेकिन इसे होली से पहले नए कलेवर में पेश किया गया है। ठीक है की तरह ये भोजपुरी गाना भी लोगों को इतना पसंद आया है कि लोगों की जुबां पर ये चढ़ गया है। वही इस गाने की लोकप्रियता को देखते हुए लग रहा है कि जल्द ही इस गाने का वीडियो भी रिलीज़ कर दिया जाएगा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Bhojpuri Song Video, Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song Video on Holi

[ad_2]
Source link

Translate »