मर्डर के 25 साल बाद एक नैपकिन के डीएनए सेंपल से पकड़ा गया आरोपी

[ad_1]


लाइफस्टाइल डेस्क. अमेरिका में एक मर्डर की गुत्थी को सुलझाने का दिलचस्प मामला सामने आया है। घटना के 25 साल बाद मिनेपोलीस पुलिस ने एक मर्डर के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी जैरी वेस्ट्रॉम ने घटनास्थल पर हॉटडॉग खाया था जिसकी नैपकिन में मौजूद डीएनए सेंपल की मदद से उसे पकड़ा गया है।

  1. 52 वर्षीय जैरी वेस्ट्रॉम ने 1933 में मिनेपोलीस अपार्टमेंट 35 साल की सेक्स वर्कर जेनी एन का मर्डर किया था। मौके पर पहुंची पुलिस को खून से लथपथ बॉडी मिली थी। जांच के दौरान घटनास्थल से डीएनए सेंपल लिए गए। इसमें नेपकिन में लिपटा हॉटडॉग भी था। लेकिन डीएनए किसी भी आरोपी से नहीं मैच हो सका।

  2. पिछले साल पुलिस ने वापस केस की तहकीकात शुरू की और जीनियालॉजी वेबसाइट की मदद ली। जीनियालॉजी वेबसाइट पर इंसानों की पिछली कई पीढ़ियों का हर डिजिटल रिकॉर्ड मौजूद होता है।

  3. वेबसाइट की मदद से डीएनए की जानकारी को सर्च किया गया। रिसर्च के तौर पर दो लोगों से डीएनए मिला। पुलिस ने दोनों पर नजर रखी। इनमें से एक मृतक के घर के पास रहने वाला आरोपी वेस्ट्रॉम था। जो 1990 से वहां रह रहा था और उस पर वेश्यावृत्ति कराने का आरोप था।

  4. पुलिस के मुताबिक, नैपकिन पर मौजूद जेनेटिक मैटेरियल आरोपी से मिल रहे थे। वेस्ट्रॉम का पुराना रिकॉर्ड जांचने के बाद पुलिस का शक यकीन में बदला और जनवरी में उसे धरदबोचा। जांच अधिकारियों को अंदाजा नहीं था कि ऑनलाइन जीनियालॉजी कंपनी इतना मददगार साबित होगी।

  5. इसकी मदद से कैलिफोर्निया पुलिस को एक मामले में सफलता मिली थी।अमेरिका में ऑनलाइन जिनियालॉजी कंपनी परिवारों के डीएनए से जुड़ी पीढ़ी दर पीढ़ी जानकारी इकट्ठा करती है। वर्तमान में डेढ़ करोड़ लोग अपनी पीढ़ियों की जानकारी जीनियालॉजी वेबसाइट पर अपलोड करा चुके हैं। हाल ही में इस वेबसाइट ने लोगों का डाटा लीक होने पर माफी मांगी थी।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      जैरी वेस्ट्रॉम (इनसेट में )

      [ad_2]
      Source link

Translate »