टेलर वनडे में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, फ्लेमिंग को पीछे छोड़ा

[ad_1]


ड्यूनेडिन. न्यूजीलैंड के रॉस टेलर ने वनडे में क्रिकेट में अपने देश के लिए नया रिकॉर्ड बना दिया है। वे पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग के 8007 रन को पीछे छोड़ न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में 81 गेंद में 69 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने आठ हजार रन का आंकड़ा भी पार कर लिया। वनडे में उनके 8026 रन हो गए। न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को तीसरे वनडे में 88 रन से हराकर सीरीज को 3-0 से जीत लिया।

टेलर ने 2006 में वनडे में डेब्यू किया था
34 साल के टेलर ने 47वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 2006 में डेब्यू किया था। 13 साल के करियर में टेलर ने 203 पारियों में 48.34 की औसत से रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 20 शतक लगाए। वे देश के लिए सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर मार्टिन गुप्टिल (16) हैं।

https://platform.twitter.com/widgets.js

वनडे में न्यूजीलैंड के टॉप स्कोरर

खिलाड़ी पारी रन औसत शतक
रॉस टेलर 203 8026 48.34 20
स्टीफन फ्लेमिंग 268 8007 32.41 8
नाथन एस्टल 217 7090 32.92 16
मार्टिन गुप्टिल 166 6440 43.51 16
ब्रैंडन मैकुलम 228 6083 3041 5

न्यूजीलैंड के तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 330 रन बनाए। उसके लिए तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली। हेनरी निकोलस ने 64, टेलर ने 69 और टॉम लाथम ने 59 रन की पारी खेली। बांग्लादेश के लिए मुस्तफिजुर रहमान ने सर्वाधिक दो विकेट लिए।

बांग्लादेश

शब्बीर रहमान का शतक बेकार, साउदी के छह विकेट
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की पारी 47.2 ओवर में 242 रन पर सिमट गई। उसके लिए शब्बीर रहमान ने सर्वाधिक 102 रन बनाए। वहीं, मोहम्मद सैफुद्दीन ने 44 और मेहदी हसन ने 37 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने छह विकेट लिए।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


अर्धशतक लगाने के बाद रॉस टेलर।

[ad_2]
Source link

Translate »