वजन कम करना है और बॉडी को रखना है एकदम फिट तो खाना छोड़िए मत बल्कि ये 9 चीजें खाना कीजिए शुरू, दिनभर में जब भी भूख लगे तो फालतू चीजों के बजाए इनमें से कुछ थोड़ा-थोड़ा खाएं

[ad_1]


हेल्थ डेस्क। ऐसा कहा जाता है कि यदि आपको वजन कम करना है तो खाना छोड़ना सही विकल्प नहीं होता बल्कि ऐसा खाना शुरू करना चाहिए जो बॉडी के लिए अच्छा होता है। न्यूट्रिशनिस्ट और हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कम खाने के बजाए अच्छा खाना जरूरी होता है। हर घंटे में थोड़ा-थोड़ा खाने से मेटाबॉलिज्म भी स्ट्रॉन्ग रहता है। ऐसे में आज हम आपको ऐसे 9 फूड के बारे में बता रहे हैं, जो बॉडी के लिए काफी फायदेमंद भी होते हैं, और इन्हें खाने से वजन भी नहीं बढ़ता।

कौन से फूड्स हैं जो खाना चाहिए स्नैक्स में…

1. छोला
वजन कम करना चाहते हैं तो स्नैक्स में छोला खाना एक बेस्ट ऑप्शन है। पौष्टिकता से भरपूर छोला में प्रोटीन और फाइबर भी बड़ी मात्रा में होता है। आप छोला को उबालकर इसे सब्जी या नींबू जूस के साथ ले सकते हैं।
2. दही
दही एक प्रोटीन रिच स्नैक है। इसमें फाइबर भी होता है। दही में आप बेरी और नट्स मिलाकर इसका फ्लेवर और भी ज्यादा बढ़ा सकते हैं। इसे इवनिंग स्नैक के तौर पर लिया जा सकता है।
3. मूंग दाल इडली
मूंग दाल प्रोटीन का अच्छा सोर्स होती है। इवनिंग स्नैक में इडली खाने पर आपका डाइजेशन भी अच्छा रहेगा और पेट भरा हुआ भी लगेगा। इसे तैयार करना भी काफी आसान होता है।
4. नट्स
हेल्दी नट्स जैसे पीनट्स, बादाम, काजू, अखरोट आदि में काफी प्रोटीन पाया जाता है और यह हेल्दी फैट से रिच होते हैं। आप कॉर्न और नट्स को मिलाकर एक हेल्दी डिश तैयार कर सकते हैं। साथ ही नट्स को रोस्ट कर भी ले सकते हैं।
5.कॉटेज चीज
यह भी प्रोटीन, कैल्शियम रिच डाइट है। इवनिंग में आप कॉटेज चीज की एक स्लाइस भी खा लेते हैं तो यह न्यूट्रिशिनल गेप को पूरा कर देगी।
6.स्प्राउट्स
स्प्राउट्स में न्यूट्रिएंट्स हाई होते हैं और कैलोरी कम होती है। ऐसे में आप वजन बढ़ने की चिंता किए स्प्राउट्स खा सकते हैं। इस डाइजेशन भी ठीक होता है। आप इसमें कुछ सब्जियां भी मिला सकते हैं।
7. मखाना
मखाना एक बहुत ही लाभदायक चीज है। इसमें कोलेस्ट्रॉल, फैट और सोडियम कम होता है। यह प्रोटीन, कैल्शियम और कार्बोहाइड्रेट्स से रिच होते हैं। प्रोटीन कंटेंट होने के चलते यह वजन घटाने में भी मदद करते हैं।
8. बेसन चिला
मूंग दाल और बेसन से बना चिला भी एक लो-फैट और प्रोटीन रिच स्नैक होता है। आप इसमें हरी सब्जियां, पनीर मिलाकर इसकी पौष्टिकता को और ज्यादा रिच कर सकते हैं।
9. मटर
मटर में भी प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है। वजन घटाने के साथ ही ब्लड प्रेशर को भी यह नियंत्रित करने में मदद करता है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


9 Delicious and Healthy Protein Snacks

[ad_2]
Source link

Translate »