वंदे भारत एक्सप्रेस का प्रस्तावित किराया घटा, एसी चेयरकार में अब 1760 रु. देने होंगे

[ad_1]


नई दिल्ली. रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस यानी ट्रेन-18 के प्रस्तावित किराए में मंगलवार को कटौती कर दी है। दिल्ली से वाराणसी के बीच एसी चेयरकार का किराया 1850 रु. से घटाकर अब 1760 रु. कर दिया गया है।

एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए पहले 3520 रु. तय किए गए थे। अब इसके लिए यात्रियों को 3310 रु. देने होंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत 15 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की जाएगी। शुरुआती दौर में यह दिल्ली-वाराणसी रूट पर चलेगी।

  1. भारत में बनी ट्रेन-18 का ट्रायल रन पिछले साल दिसंबर में पूरा हुआ था। कोटा-सवाई माधोपुर सेक्शन में ट्रेन ने 180 किमी/घंटा की रफ्तार पार की थी। अभी देश में सबसे ज्यादा रफ्तार वाली ट्रेन गतिमान है, जो 160 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती है।

  2. इस ट्रेन की वापसी के वक्त चेयरकार का किराया 1795 रु. की जगह 1700 और एग्जिक्यूटिव क्लास का किराया 3470 रु. की जगह 3260 होगा। इन किरायों में कैटरिंग के चार्ज भी शामिल हैं। ट्रेन-18 में एग्जिक्यूटिव क्लास का किराया शताब्दी ट्रेन के फर्स्ट क्लास के किराए से 1.4 गुना ज्यादा है।

  3. शुरुआती योजना के मुताबिक, ट्रेन 18 दिल्ली से सुबह 6 बजे चलेगी और दोपहर 2 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यह ट्रेन करीब 800 किमी की दूरी 8 घंटे में तय करेगी। यह दिल्ली के लिए दोपहर 2:30 बजे लौटेगी और यहां रात 10:30 बजे पहुंचेगी।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      Railway reduces proposed fares of Train 18 tickets

      [ad_2]
      Source link

Translate »