वंदे भारत एक्सप्रेस में एसी चेयरकार का किराया 1850 रु., शताब्दी से डेढ़ गुना ज्यादा

[ad_1]


नई दिल्ली. वाराणसी और दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस यानी ट्रेन-18 में एसी चेयरकार का किराया 1850 रुपए होगा। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, इसी दूरी तक चलने वाली शताब्दी ट्रेनों के मुकाबले ट्रेन-18 का किराया डेढ़ गुना ज्यादा है। ट्रेन-18 में एग्जिक्यूटिव क्लास का किराया 35,20 रु. होगा। इसकी शुरुआत 15 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की जाएगी।

भारत में बनी ट्रेन-18 का ट्रायल रन पिछले साल दिसंबर में पूरा हुआ था। कोटा-सवाई माधोपुर सेक्शन में ट्रेन ने 180 किमी/घंटा की रफ्तार पार की थी। अभी देश में सबसे ज्यादा रफ्तार वाली ट्रेन गतिमान है, जो 160 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती है।

  1. इस ट्रेन की वापसी के वक्त चेयरकार का किराया 1795 रु. और एग्जिक्यूटिव क्लास का किराया 3470 रु. होगा। ट्रेन-18 में एग्जिक्यूटिव क्लास का किराया प्रीयिमम ट्रेनों के फर्स्ट क्लास के किराए से 1.4 गुना ज्यादा है।

  2. सूत्रों के मुताबिक, ट्रेन-18 में दो श्रेणियों एक्जिक्यूटिव और चेयरकार में टिकट मिलेंगे। इनमें खाने का दाम अलग-अलग होगा।

  3. दिल्ली से वाराणसी की यात्रा के वक्त एग्जिक्यूटिव क्लास के यात्री को सुबह की चाय, नाश्ते और दोपहर के भोजन के लिए 399 रु. देने होंगे, वहीं चेयरकार से यात्रा करने वाले यात्री को इन सुविधाओं के लिए 344 रु. चुकाने होंगे।

  4. दिल्ली से कानपुर और प्रयागराज की यात्रा करने वाले एग्जिक्यूटिव क्लास के यात्री को इन सुविधाओं के लिए 155 रु. और चेयरकार यात्री को 122 रु. देने होंगे।

  5. वाराणसी से दिल्ली लौटते वक्त एग्जिक्यूटिव क्लास के यात्री को 349 रु. और चेयरकार यात्री को 288 रु. चाय-नाश्ते और भोजन के लिए देने होंगे।

  6. शुरुआती योजना के मुताबिक, ट्रेन 18 दिल्ली से सुबह 6 बजे चलेगी और दोपहर 2 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यह ट्रेन करीब 800 किमी की दूरी 8 घंटे में तय करेगी। यह दिल्ली के लिए दोपहर 2:30 बजे लौटेगी और यहां रात 10:30 बजे पहुंचेगी।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      Train 18 Delhi-Varanasi AC chair car ticket to cost Rs 1,850, executive class Rs 3,520

      [ad_2]
      Source link

Translate »