उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने से लैंडस्लाइड; दो लोगों की मौत, 5 मलबे में दबे

[ad_1]
उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार सुबह बादल फटा। कई जगहों पर लैंडस्लाइड की खबर है। मालारी रोड पर दो लोगों की मौत हो गई। यहां 5 अन्य मलबे में फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए प्रशासन की रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना हो गई है। 16 जुलाई को चमोली में दो जगहों पर बादल फटे थे। इसमें कई मवेशी, दुकानों और गाड़ियों को नुकसान पहुंचा था। बुधवार तड़के हिमाचल में चंड़ीगढ़-मनाली हाईवे पर भी बादल फटने से 6 गाड़ियां मलबे की चपेट में आ गई थीं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

[ad_2]
Source link

Translate »