आदिवासी भाई पुलिस में भर्ती में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुये आगे आयें–डी.जी.पी.(ओ.पी. सिंह)

image
अनपरा/सोनभद्र (सुमन द्विवेदी/वाजदा तबस्सुम) आदिवासी भाई पुलिस में भर्ती होने के लिए आगे आयें।जी हाँ ये उदगार थे डी.जी.पी.ओ.पी. सिंह जी के।आपको बताते चलें अनपरा निवासी जगदीश साहनी कई वर्षों से तीरंदाजी प्रतियोगिता कराते आ रहे हैं।जगदीश साहनी सहित तमाम तीरंदाजों को उत्तर प्रदेश डीजीपी महोदय के तरफ से न्योता मिला था।जिसके बाद उत्तर प्रदेश के महानिदेशक पुलिस ओ.पी.सिंह ने लखनऊ में आज आदिवासियों को पुलिस में भर्ती होने का न्योता दिया है।श्री सिंह ने सोनभद्र जनपद के तिरंदाजों को सम्मानित करने के अवसर पर आदिवासियों को पुलिस में भर्ती होने के लिए न्योता दिया।
image

डी.जी.पी. श्री सिंह आज सोनभद्र की तिरंदाजी प्रतियोगिता के तीन विजेताओं दादुलाल खरवार, जगमन खरवार और नन्दलाल खरवार के साथ आयोजनकर्ता जगदीश साहनी से मुलाकात किये। इन सभी को श्री सिंह ने सम्मानित किया और तिरंदाजी सहित आदिवासी जन-जीवन के संबंध में खुलकर चर्चा की।समस्त आदिवासी भाइयों से उन्होंने यूपी पुलिस की भर्ती में आवेदन करने की अपील की है
image

Translate »