मुख्यमंत्री ने जनपद हापुड़ में सड़क दुर्घटना में 09 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

*हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश

लखनऊ: 22 जुलाई, 2019

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद हापुड़ में एक सड़क दुर्घटना में 09 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

Translate »