बीजपुर में तैनात कांस्टेबल अभिषेक सिंह को डीजीपी महोदय ने उत्कृष्ठ कार्यों के लिये किया सम्मानित

image

लखनऊ (नौशाद अन्सारी) बीजपुर में तैनात कांस्टेबल अभिषेक सिंह को डीजीपी महोदय ने उत्कृष्ठ कार्यों के लिये किया सम्मानित।अक्सर पुलिस विभाग में कांस्टेबल को वो सम्मान नहीं मिलता है जिसका वो हकदार होते हैं।लेकिन ओपी सिंह जी के डीजीपी बनने के बाद अब कांस्टेबल को भी वो सम्मान मिल रहा है जिसके वे हकदार हैं।उत्तर प्रदेश के अति पिछड़े जगह सोनभद्र जनपद के बीजपुर थाना में तैनात कांस्टेबल अभिषेक सिंह को डीजीपी ओपी सिंह जी सम्मानित किया है।आपको बताते चलें के अभिषेक सिंह सोनभद्र जनपद के वाहिद कांस्टेबल हैं जिनको डीजीपी महोदय ने सम्मानित किया है।

image

डीजीपी महोदय के द्वारा पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिये चलाई जा रही योजना “काप आफ द मंथ चलाया जा रहा है।जिसमे प्रदेश के सभी जिले के एक सर्वश्रेष्ठ कांस्टेबल को डीजीपी महोदय के साथ मध्याह्न भोजन के लिए लखनऊ बुलाया जाता है और डीजीपी महोदय के द्वारा कांस्टेबल को विशेष सम्मान दे हौसला अफजाई किया जाता है।

image

आज रविवार को सोनभद्र जिले में सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए कांस्टेबल अभिषेक सिंह को डीजीपी महोदय के साथ मध्याह्न भोजन के लिए लखनऊ बुलाया गया। आपको बताते चलें के मृदुभाषी मिलनसार एवं तेज़ तर्रार पुलिसकर्मी अभिषेक सिंह गाजीपुर के रहने वाले हैं।2006 से पुलिस विभाग को अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं।अभिषेक सिंह अभी वर्तमान में बीजपुर थाने में तैनात हैं। बीजपुर थाने से पहले दुद्धी व विंडमगन थाने में अपनी सेवाएं दे चुके है।

image

बीजपुर थाने पर तैनात कांस्टेबल अभिषेक सिंह पिछले छह माह से जिले के सर्वश्रेष्ठ कार्य किये जिससे प्रभावित होकर डीजीपी महोदय ने अभिषेक सिंह को सम्मानित करने के लिए लखनऊ बुलाया।

image

अभिषेक सिंह को मिले सम्मान से सोनभद्र में तैनात पुलिसकर्मियों का कहना है के ये हम लोगों के लिये सौभाग्य की बात है के हम लोगों के बीच का कांस्टेबल डीजीपी महोदय के द्वारा चलाई जा रही काप आफ द मंथ योजना से सम्मानित हुये।इस पहल से हम पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ेगा और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगा।
image
image

Translate »